प्रकाश एकेडमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन विजयी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरुस्कृत


            

हाथरस।
    सासनी में प्रकाशचंद्र अमरोबाई जैन ट्रस्ट के अंतर्गत स्व. प्रकाशचंद्र जैन व अमरोबाई जैन की स्मृति में प्रकाश एकेडमी सासनी विद्यालय मंे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व शांति निकेतन वल्र्ड स्कूल अलीगढ़ के प्राचार्य लाॅरेंस पीटर ने मां भगवती के समीप दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन दौरिश दीप कक्षा 6 तथा लक्ष्ता वाष्र्णेय कक्षा 7 की छात्राओं ने किया। प्रकाश एकेडमी के प्रधानाचार्य सुनील शाक्य एवं प्रबंध समिति के सदस्य अजय जैन, सुमत कुमार जैन, रविंद्र कुमार जैन, राजीव भार्गव, सतीशचंद्र गुप्ता आदि के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल में केएल जैन इंटर कालेज सासनी के शिक्षक ओपी वर्मा, अनामिका जैन, श्वेता सिंह थी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय प्रकाश एकेडमी सासनी, केएल जैन इंटर कालेज सासनी, कन्या इंटर कालेज सासनी, वैदिक विद्यालय सासनी, प्रयागी देवी वैदिक कन्या विद्यालय सासनी व एबीजी गुरुकुलम स्कूल के कार्यक्रम में आलेखन, मेंहदी व कला, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताएं हुईं। जिन विद्यार्थियों ने प्रथम, द्धितीय स्थान प्राप्त किया उनको मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.