सफाई अभियान चलाकर व मरीजों को फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
मुरसानः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज कस्बा मुरसान में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मुरसान कस्बा के समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो के फल वितरण किये ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज कस्बा मुरसान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई। जिसमें रामलीला मैदान पर स्थित राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पर सफाई अभियान चलाया वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी डॉ अविन शर्मा ने सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वितरित किए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चैधरी चंद्रवीर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष रामगोपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment