संत राजिंदर सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया

संत राजिंदर सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया

फोटो-4
हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर इंटरनेशनल मेडिटेशन डे एवं सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख व आध्यामिक सतगुरू परम संत राजिंद्रर सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव बडे ही उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।
महाराज जी के पावन जन्म दिन के मौके पर शाखा के अध्यक्ष द्वारा बाल सत्संग के बच्चों के साथ केक काटकर सभी बच्चों को महाराज जी के जन्म दिन की बधाईयां दीं। इस अवसर पर आश्रम पर आध्यात्मिक सत्संग भी आयोजित हुआ। सत्संग मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु परम संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने ऑडियो-वीडियो के माध्यम से फरमाया। जिसमें महाराज जी ने कहा कि आज का दिन विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। महाराज जी ने कहा कि ध्यान टिकाना परमात्मा की याद से जुड़ना होता है। ध्यान टिकाने का शरीर से, मन से तथा सांसारिक रिश्तों से कोई संबंध नहीं है। ध्यान टिकाने का एक आध्यात्मिक पहलू है जो कि आत्मा का परमात्मा से मिलन है। नियमित रूप से एक शांत स्थान पर मैडिटेशन (ध्यान) करने से शरीरिक बीमारियों से भी मुक्ति श्मिलती है। जब हम नियमित रूप से बाकायिदगी से ध्यान पर बैठते हैं तो हमारी आत्मा परमात्मा के स्वरुपों, ज्योति व श्रुति से जुड़ना शुरू हो जाती है। आश्रम पर बाल सत्संग के बच्चों और शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा भी नाटक, गजल गायन, एवं शेयरो शायरी की बड़े ही मनमोहक अंदाज में प्रस्तुति की गई तथा आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में शाखा पर शाम 5 बजे तक ध्यान शिविर भी लगाया गया। अंत में समस्त संगत द्वारा बड़े ही प्रेम व शॉति पूर्वक गुरु का प्रसाद (लंगर) छका।


Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.