बेंगलोर में होने वाले स्मार्ट सिटी सम्मेलन में हाथरस से चेयरमैन आशीष शर्मा को मिला विशेष आमंत्रण, बेंगलोर हुए रवाना
हाथरसः पूरे देश के चुनिंदा 30 शहर को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 24 व 25 सितंबर को कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में स्मार्ट सिटी काउंसिल के तत्वाधान में स्मार्ट सिटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हाथरस नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण उन्हें पिछले 2 वर्षों में पालिका द्वारा किए गए सफाई व वृक्षारोपण आदि क्षेत्र में किए गए। अभूतपूर्व कार्यों के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान पूरे देश के विषय विशेषज्ञ स्वच्छता सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सीवर विद एसटीटीपी प्लांट के बारे में नई-नई जानकारियां देंगे। वहीं 25 सितंबर को बेंगलुरु शहर के ललित अशोक होटल में स्मार्ट सिटी अवार्ड का आयोजन होगा। जिसमें सबसे स्वच्छ शहर को यह अवार्ड दिया जाएगा। आपको बता दें हाथरस नगर पालिका स्वच्छता के मामले में उत्तर प्रदेश में दसवें स्थान पर है। ऐसे कार्यक्रमों में नगरपालिका को आमंत्रण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इन पालिकाओं के चेयरमैन व अधिकारियों को नई नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जा सके।---
Post a Comment