हसायनः कोतवाली हसायन के गांव बांण में कुएं में गिरी भैंस निकालने के लिए कुए में उतर रहे होमगार्ड की जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई। बाद में घंटो मसक्कत के बाद कुएं में पानी भरकर भैंस व होमगार्ड के शव को बाहर निकाला जा सका था।
सतपाल सिंह (45) पुत्र भीकंबर निवासी बांण होमगार्ड थे। गुरुवार देर शाम उनकी भैंस कुएं में गिर गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सतपाल ने खुद नीचे उतरने का फैसला किया। कमर पर रस्सी बांधकर वह नीचे उतर रहे थे, उनके साथ एक और साथी भी नीचे उतर रहा था तभी अचानक बीच में सतपाल का दम घुटाने लगा और वह सीधे कुएं में जा गिरे। कुएं में गहरा पानी था। ग्रामीणों ने आवाज भी दी, लेकिन होमगार्ड की आवाज नहीं आई। अन्य दूसरे साथी का भी दम घुटने लगा तो वह बीच रास्ते से ही लौट आया। घटना की जानकारी पर हसायन पुलिस मौके पर पहुंची।
कुएं से पानी निकालने के लिए मशीन मंगाई गई मगर यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। देर रात फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी। इसके बाद कुएं में टैंकर से पानी भरा गया, तब होमगार्ड और भैंस का शव बाहर निकाला जा सका। धार्मिक काॅल सेंटर कर रहे ठगी
Post a Comment