लाला के नगला में ताजिया का जुलूस रोकने पर पुलिस से भिडे, चैकी पर किया पथराव


हाथरसः मोहर्रम की 10 तारीख को ताजिया के जुलूस निकाला गया। हर जगह पुलिस द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इमाम हुसैन की सदा से आसमान गूंज उठा। हाथरस शहर में लाला का नगला में ताजिया निकाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने ताजिया का जुलूस रोका तो नोकझोंक हो गई। इस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। विरोध में लोगों ने पुलिस चैकी पर पथराव भी कर दिया। बाद में ताजिया निकाला गया और शांति कायम हुई।
    बताते हैं कि अनुमति न मिलने से नाराज थे लोगो। लोगों ने बताया कि हाथरस पुलिस ने ताजिया निकालने के लिए अनुमति मांगी थी जो कि नहीं दी गई। हर साल शहर के मुस्लिम इलाकों से शांतिपूर्ण ताजिया निकलते हैं। पुलिस पर तानाशाही दिखाने का भी आरोप लगाया। ताजिया निकालने वाले लोगों की भीड चैकी पर आ गई। ताजिया जुलूस न निकालने देने को लेकर चैकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने एक व्यक्ति  को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान हंगामा करने वालों ने पुलिस चैकी पर पथराव कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। हिरासत में लिए व्यक्ति को छोडने के बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। फिलहाल लाला का नगला में शांति है।


Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.