दूषित और सूखी यमुना नदी से आहत श्रद्धालुओं ने रेती से किया स्नान


        
मथुरा - दूषित और सूखी यमुना नदी को देखकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यमुना की रेती से स्नान कर प्रदर्शन किया.. कल दशहरा का पर्व है. लेकिन यमुना मे  अभी तक जल नहीं छोड़ा गया ..इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है.. दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु यमुना मैया की हालत  देखकर हर बार आहत होते हैं..

वृंदावन में  यमुना किनारे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दूषित और सूखी यमुना नदी की ओर सर कार का ध्यान खींचने के लिए यहां एक प्रतीकात्मक रेत स्नान का आयोजन किया। कल दशहरा का पावन पर्व भी है लेकिन यमुना अभी तक सुखी है.. इससे यमुना भक्तों काफी नाराज हैं...

पानी के बिना यह नदी अब पूरी तरह से सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है ..और इस वजह से सीवेज नहर बन चुकी ..नदी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए इन कार्यकर्ताओं ने  यमुना किनारे जाकर रेती से स्नान किया.. और कहां केंद्र से लेकर राज्य तक बीजेपी की सरकार है फिर भी यमुना शुद्धिकरण को सरकार अनदेखा कर रही है...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्टीमर्स का वादा किया है जो पर्यटकों को यमुना के रास्ते दिल्ली से आगरा ले जाने का काम करेगी, लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। 

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.