नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन चलाया जाएगा पॉलिथीन चेकिंग अभियान, 200 किलो पॉलिथीन पकड़े जाने पर लगेगा 50 हज़ार से 1 लाख रुपए तक का जुर्माना


हाथरस: नगर पालिका परिषद हाथरस में शनिवारकर करेत्तर वसूली की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान संज्ञान में आया कि सादाबाद वार्ड में वसूली लक्ष्य से काफी कम (असन्तोषजनक) पायी गयी। जिसमें सादाबाद वार्ड के प्रभारी दिग्विजय नाथ (राजस्व निरीक्षक), संजय शर्मा कर संग्रहक व सौनू शर्मा द्वारा सब से कम वसूली की गयी है। उपरोक्त दिग्विजय नाथ (राजस्व निरीक्षक), संजय शर्मा कर संग्रहक व सौनू शर्मा को मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाती है तथा राजीव शुक्ला राजस्व निरीक्षक व राजन सिंह द्वारा वसूली लक्ष्य की अनुरूप की गयी है। उनकी प्रसंशा की जाती है। बैठक के दौरान कर अधीक्षक के निर्देशन में पॉलिथीन रोकथाम हेतु छापामार कार्यवाही दैनिक रूप से करने के निर्देश दिये गये है। जिसने कर कम से कम 200 किलों पॉलिथीन पकडते हुये 50 हजार रूपर से 1 लाख रुपए तक बशूलने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही नगर में हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर जिलाधिकारी महोदय से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। बैठक में राजेश कुमार जैन कर अधीक्षक, विजय प्रकाश स्वर्णकार कार्यालय अधीक्षक, येशुराज शर्मा नजूल निरीक्षक, दिग्विजय नाथ, राजीव शुक्ला राजस्व निरीक्षक, वीरेन्द्र सारस्वत, त्रिलोकी नाथ कर संग्रहक तथा राजन सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.