भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने ममता बैनर्जी को लिखे जय श्री राम के पोस्ट कार्ड

हाथरस: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा जय श्री राम बोलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने और जेल भेजने के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ती आक्रोशित हो गईं और भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्य के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पूरे देश में चल रहे पोस्टकार्ड अभियान के तहत पोस्ट कार्ड पर जय श्री राम लिख कर ममता बनर्जी को डाक द्वारा भेजा गया इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक भाजपा नेत्री संध्या आर्य ने कहा कि भारत  लोकतांत्रिक देश है संविधान द्वारा सभी धर्मों के लोगों को अपने भगवान का नाम लेने की आजादी दी गई है। ममता बनर्जी जय श्री राम बोलने वालों को जेल भेजकर लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। ऐसी मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एवं सभासद श्रीमती बबीता वर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा पूरे देश से लाखों पोस्टकार्ड लिखकर ममता बनर्जी को भेजेगा और यदि ममता बनर्जी नहीं सुधरेंगी तो पूरे देश में सड़कों पर ममता बनर्जी खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष स्मृति पाठक ने कहा की अभी तो पोस्टकार्ड स्याही से लिखकर भेजा जा रहा है यदि ऐसे काम नहीं चला तो महिला मोर्चा की सदस्य अपने खून से जय श्री राम लिख कर ममता बनर्जी को भेजेंगे और बताएंगे कि हमारे लिए जय श्री राम का कितना महत्व है। कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम समाज की शबनम निशा और गुलजार बेगम ने कहा की ममता बनर्जी किसी भी धर्म के व्यक्ति को अपने भगवान का नाम लेने से नहीं रोक सकती इसलिए वह जय श्री राम बोलने वालों पर बंगाल में किए जा रहे अत्याचार को बंद करें , ममता बनर्जी को पोस्टर पर जय श्री राम लिखकर भेजने वाली प्रमुख महिलाओं में  रेनू वर्मा नगर उपाध्यक्ष ,राजकुमारी चौहान नगर उपाध्यक्ष ,पुष्पा देवी नगर मंत्री ,आशा देवी ,राधा शर्मा सुनीता वर्मा कल्पना सेंगर ,रेनू कश्यप ,लता शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.