डीएम ने किशोर न्याय बोर्ड का किया औचक निरीक्षण


उपस्थिति पंजीकाओं का किया अवलोकन
हाथरस।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज प्रातः 10ः20 बजे किशोर न्याय बोर्ड, हाथरस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी, हाथरस श्री गमपाल सिंह उपस्थित थे।
     निरीक्षण के दैरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। किशोर न्याय बोर्ड में 3 पंजिकायें संधारित की गई है। किशोर न्याय बोर्ड में सभी कर्मचारी मानदेय पर कार्यरत है। प्रथम उपस्थिति पंजिका के अनुसार दीपक कुमार, विधि सह परीविक्षा अधिकारी पेशकार आज 14 जून 2019 को निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये। जानकारी करने पर अवगत कराया गया कि कुमार आज 05-10 मिनट कार्यालय देरी से आयेगे। इसके अतिरिक्त विशेष कुमार, कम्प्यूटर आॅपरेटर एवं श्रीमती पूनम, च.श्रे.कर्मचारी उपस्थित मिली। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने द्वितीय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसके अनुसार सदस्या, किशोर न्याय बोर्ड, हाथरस रख्शी परवेज, 13 एवं 14 जून 2019 को कार्यालय से अनुपस्थित है। इसी प्रकार तृतीय उपस्थित पंजिका जिसमें सदस्या, किशोर न्याय बोर्ड, हाथरस श्रीमती मिथलेश शर्मा, आज 14 जून 2019 को निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गयी।    
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति कर्मचारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये है। संविदा कार्यरत कर्मचारियों की प्रथक-प्रथक 03 उपस्थिति पंजिकाएंे होने पर नाराजगी जाहिर करते हुये नियमानुसार संविदा कर्मचारियों की आगामी माह से 3 उपस्थिति पंजिकाओं के स्थान पर 1 ही उपस्थिति पंजिका बनाये जाने के लिये जिला प्रोबेशन अधिकारी को सुनिश्चित् कराने के निर्देश दिये। किशोर न्याय बोर्ड में कार्यरत सदस्याओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की दैनिक डायरी का अवलोकन भी नियमित अन्तराल पर किया जाये। जिससे संज्ञानित हो सके कि किन-किन तारीखों में सम्बन्धित सदस्याओं द्वारा क्या-क्या कार्य किये गये है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण बोर्ड में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.