उपाध्याय परिवार की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर, जिलाधिकारी से मिल अविश्वास प्रकट किया


हाथरस: पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय के नेतृत्व में वार्ड नंबर 19 कि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज उपाध्याय व वार्ड नंबर 11 से रामेश्वर उपाध्याय ने कई जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर श्रीमती ओमवती यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रकट किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के 25 में से 16 सदस्य पूर्व मंत्री के पक्ष में हैं। जिला पंचायत सदस्यों ने अपने शपथ पत्र प्रस्तुत कर अपनी आस्था उपाध्याय परिवार के प्रति दिखाई है। आपको बता दें वर्तमान में समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव उर्फ बुआ जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती हुआ है। उनके पति जसवंत सिंह विधान परिषद सदस्य भी हैं। पहले पूर्व मंत्री के भाई विनोद उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष थे। तब समाजवादी पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.