- परिक्रमार्थियों को खीर का प्रसाद वितरित कर पुण्य कमाया
- भागवताचार्य मनीष पूर्णानंद जी महाराज के निर्देशन में हुए कार्यक्रम
गोवर्धन। दसविसा परिक्रमा मार्ग स्थित गजेन्द्रमुखी गिरिराज महाराज पर वैसाख पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में खीर का भोग लगाकर परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरित किया। महोत्सव में भागवत व्यास मनीष पूर्णानंद जी महाराज के निर्देशन में प्रभु का पंचामृत से अभिषेक किया। ठाकुर जी का भव्य श्रंृगार कर भोग लगाया। सामुहिक आरती में भक्तों ने खूब आंनद लिया। गिरिराज जी की परिक्रमा करने आये परिक्रमार्थियोें को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनीषाचार्य जी महाराज ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महीना अपने आप में दान और भगवत नाम आदि के लिये बहुत ही श्रेष्ठ है। मनुष्य जीवन का उद्देश्य ही भगवत प्राप्ति ही है। बिना भगवान की सेवा के ये जीवन भी अधुरा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्ण चन्द्र केशोरैया, गिर्राज मिष्ठान भंडार के केशव देव सैनी, दीपक केशोरैया, अंकुर केशोरैया, विजय, गणेश पहलवान, सुशील, सुरेश अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि थे।
पत्रकार अमित गोस्वामी।।
Post a Comment