गोवर्धन के आन्यौर में एकजुट सेवायतों ने आरोपों के विरोध में बैठक की

सेवायतों ने रिसीवर पर लगे आरोपों को निराधार बताया
-
गोवर्धन। गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा एवं हरिगोकुल मंदिर के रिसीवर रमाकांत गोस्वामी पर मंदिर की धनराशि के हेर-फेर को लेकर लगाये गये आरोपों को सेवायतों ने निराधार बताया है। परिक्रमा मार्ग आन्यौर गौशाला में बैठक में सेवायत राजू ठेकेदार ने बताया कि रमाकांत गोस्वामी पर लगाये गये आरोप गलत हैं। जिन लोगों ने आरोप लगाये हैं वे गैर सेवायत लोग हैं। वे ब्राह्मणों के हकों को छीनने वाली विचार धारा के लोग हैं। सेवायत हरी मास्टर ने बताया कि ब्राह्मण समाज पहले से ही सेवा कर रहा है। रिसीवर द्वारा मंदिर व्यवस्था पारदर्शिता के साथ हितों को ध्यान में रखकर की गई हैं। सभी ठेका पारदर्शिता के साथ बोली लगाकर उठाये जाते हैं। मनोज शर्मा ने बताया कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं वे स्वयं दोषी हैं। सेवा का अधिकार न होने पर भी उनको मंदिर में सेवा का अधिकार दिया गया लेकिन निजी स्वार्थों की पूर्ति की वजह से रिसीवर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर हरी बीकानेरी, राजू ठेकेदार, पप्पू मास्टर, हरी मास्टर, नृसिंह पटेबाज, कन्हैया लाल, राकेश शर्मा, छोटू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजू फौजी आदि सेवायत थे।

पत्रकार अमित गोस्वामी

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.