- जापान के टोक्यो में 32 देशों के खिलाड़ियों भाग लिया जिसमें पांचवें स्थान पर रही इकरा बानो
- गोवर्धन के देहात नीमगांव की रहने वाली हैं खिलाड़ी इकरा बानो
गोवर्धन। कहते हैं कि प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नहीं होती है। उन्हीं में से गोवर्धन के नीमगांव की रहने वाली पावर लिफ्टर खिलाड़ी इकरार बानो है। खिलाड़ी इकरा बानो ने जापान के टोक्यों में हुई पावर लिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार में पांचवा स्थान प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता में जापान के टोक्यो में 23 मई को संपन्न हुई। इससे पूर्व भी कई पदक जीत चुकी हैं। उसके पिता नबाव अली किसान हैं। उसने गनेशरा स्टेडियम मथुरा में कोच आस्मां अली की देखरेख में अभ्यास किया है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। उन्होंने कभी भी लड़का और लड़की के बीच फर्क नहीं किया।
----
Post a Comment