हाथरस।
कस्बा मेंडू में एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनिका पत्नी राहुल निवासी मैंडू का शव सोमवार की सुबह उसके घर के बंद कमरे में लटका मिला, शव की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोनिका के पिता सरबेस कुमार पुत्र रोशनलाल ने बताया कि मेरी बेटी मोनिका की शादी राहुल के साथ करीब 7 बर्ष पूर्व हुई थी। मोनिका पर दो बेटी और एक बेटा था। उसके ससुराली जन आए दिन दहेज की मांग करते रहते थे।
मोनिका के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का अरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल मोनिका के सभी ससुराली जन फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Post a Comment