मुरसान के आरएमपी इंटर काॅलेज में लगी राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा, खेल मैदान का हुआ उद्घाटन


मुरसानः शुक्रवार को मुरसान के आरएमपी इंटर काॅलेज प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप की स्थापना कराई गई। मूर्ति का अनावरण राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र गरूणध्वज ने किया। वहीं दूसरी और विद्यालय के खेल मैदान का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा नेता डा0 अविन शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

         इसी उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीआईओएस सुनील कुमार, गौरव आर्य, डा0 अविन शर्मा, मेलाश्री दाऊजी महाराज के कुश्ती दंगल के संयोजक कप्तान ंिसह ठेनुआं, प्रेमपाल सिंह मदनावत, पूर्व चेयरमैन मुरसान देशराज सिंह, श्याम सिंह प्रधान आदि वक्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला।

           विद्यालय के डायरेक्टर महावीर सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य अभिषेक चकृवर्ती व उपप्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर महावीर ंिसह के पिताजी लखन सिंह ने कि वहीं मंच का संचालक रवेंद्र गौड ने किया।

इस मौके पर मनीष, श्रीमति रिमा, पीयुष कुमार, ओमवीर ंिसह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.