हाथरस के जिला क्षय रोग अस्पताल में वार्ड बॉय ने इलाज कराने आई युवती को दिया बेहोशी का इंजेक्शन, बेहोश युवती के साथ किया दुष्कर्म

हाथरस : जिला क्षय रोग अस्पताल में शुक्रवार रात वार्ड ब्वॉय व सफाईकर्मी ने नींद का इंजेक्शन देकर भर्ती किशोरी की आबरू लूट ली। लड़की के परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट में दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ में रिपोर्ट लिखाई थी मगर मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामला दुष्कर्म 376 (2) व पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया।

चंदपा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी काफी समय से टीबी से पीड़ित है। 24 जुलाई 2019 को लड़की जिला अस्पताल आई थी। कुछ दिन भर्ती रहने के बाद यहां से दवा ले रही थी। हालत में सुधार न होने पर 23 अगस्त की दोपहर को उसे फिर से भर्ती किया गया। रात में अस्पताल की पहली मंजिल स्थित जनरल वार्ड में किशोरी के साथ उसकी मां भी थी। आरोप है कि रात 11 बजे वार्ड ब्वॉय शिवनंदन पहुंचा तथा इंजेक्शन लगवाने की बात कही। लड़की की मां उस समय सोई हुई थी। पीड़िता के मुताबिक जगाने पर भी वे नहीं जागीं। इसके बाद वह इंजेक्शन के लिए वार्ड ब्वॉय के साथ चली गई। पीड़िता का आरोप है कि वार्ड ब्वॉय व उसका साथी सफाई कर्मी विशाल पहले वार्ड के बगल वाले कमरे में ले गए। वहां इंजेक्शन न मिलने का बहाना करके ग्राउंड फ्लोर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र सिंह के कमरे में ले गए। यहां इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी अर्धबेहोशी में चली गई। पीड़िता के मुताबिक उसे बस इतना याद है कि वार्ड ब्वॉय ने उससे गलत काम के लिए बोला तथा छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं।

इधर, पीड़िता की मां का आरोप है कि लगभग डेढ़ घंटे उनकी बेटी वार्ड से लापता रही। वे अन्य मरीजों के साथ उसे खोजती रहीं। बाद में नीचे पहुंचीं तो चिकित्सा अधीक्षक के कमरे में वह थी तथा कमरा अंदर से बंद था। उनका आरोप है कि कमरा खुलते ही दोनों आरोपित वहां से भाग गए। परिजन लड़की को वार्ड में लेकर गए। शनिवार की सुबह होश में आने के बाद पीड़िता ने सारी बात बताई। इसके बाद हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की गई। तहरीर के आधार पर शिवनंदन व विशाल के खिलाफ आइपीसी की धारा 354 (क) व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था मगर बाद में दुष्कर्म में मामला तरमीम किया गया।

दोनों गिरफ्तार : हाथरस गेट पुलिस ने देर रात जिला अस्पताल परिसर से ही वार्ड ब्वॉय शिवनंदन व सफाई कर्मी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहरा रहे थे। दोनों ने यह तो माना कि वे चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में सोए थे, लेकिन लड़की को कमरे में लाने तथा गलत हरकत करने की बात से इन्कार करते रहे। रविवार को दोनों आरोपित जेल भेजे जाएंगे।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.