भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी सदस्यता कार्यक्रम के तहत प्रमुख जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा रोहिताश माहौर के नेतृत्व में सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सदस्यता कैंप का आयोजन सब्जी मंडी हसायन में गुप्ता जनरल स्टोर पर आयोजित हुआ। विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में सेकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर चेयरमैन पति चंद्र प्रकाश माहौर, शिशुपाल सिंह, भगवान सिंह बघेल, यादराम छौकर, वीरेंद्र सिंह यादव, दीपक उपाध्याय, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश, गोवर्धन सिंह कुशवाहा आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
Post a Comment