विकास भवन के पीछे पेड़ पर लटका मिला युवक का, शव
हाथरस : विकास भवन के पीछे शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
मुरसान के गांव दर्शना निवासी बालकिशन उर्फ छोटू (24) पुत्र रामकिशोर दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बाहर नौकरी करता है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। कई दिन से बालकिशन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह लगभग 11 बजे वह बिना कुछ कहे घर से निकल आया। इसके बाद शाम लगभग पांच बजे उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव लटका देखा तो मुरसान पुलिस को सूचना दी। पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। काफी देर चली छानबीन के बाद शिनाख्त हो सकी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख कोहराम मच गया। परिजनों ने आत्महत्या की वजह साफ नहीं की। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

Post a Comment