नगला तुंदला में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव

हाथरस : गांव नगला तुंदला में फंदे पर महिला का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से वह परेशान कर रहा था।

निसार खां निवासी नगला बीच, थाना नारकी (फीरोजाबाद) ने अपनी बेटी रिहाना (23) की शादी जून 2018 में मोहम्मद आसिफ पुत्र नंदू निवासी बनवारीपुर (हसायन) के साथ की थी। निसार का आरोप है कि शादी के बाद से आसिफ उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उसे पसंद नहीं करता था। पेशे से टेलर आसिफ इसी वजह से गांव छोड़कर हाथरस के गांव नगला तुंदला में अपने चाचा-चाची के पास रह रहा था। वहीं टेलर की दुकान खोल ली थी। रिहाना पति के साथ रहने की जिद करती थी, लेकिन वह मना कर देता था। लड़की के पिता का आरोप है कि उनके दामाद का किसी और महिला से संबंध हैं। रिहाना की जिद पर तीन दिन पहले ही आसिफ उसे यहां नगला तुंदला लेकर आया था। आरोप है कि आसिफ षड्यंत्र के तहत उसे यहां लेकर आया और फिर हत्या कर दी। ससुरालियों की ओर से घटना की सूचना भी नहीं दी गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी व तहसीलदार भी पहुंचे। एसएचओ हाथरस गेट संजीव शर्मा ने बताया कि परिजनों ने आरोप तो लगाया है, लेकिन तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.