विकासखंड हसायन के गांव शहवाजपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ उपचुनाव


            
हसायनः सिकंद्राराऊ के विकास खंड हसायन के गांव शहबाजपुर में शनिवार को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव हुआ। दरअसल शहबाजपुर के पूर्व प्रधान को वित्तीय अनिमियतता के कारण हटाया गया था। जिसके चलते प्रधान के रिक्तपद के लिए उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों के मध्य मतदान हुआ। जिसमें अमित कुमार पुत्र जोधपाल, ब्रजेश पत्नी रवेंद्र, राजेश पुत्र पोखपाल थे। चुनाव से पहले हसायन कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र व सिकंद्राराऊ सीओ व हाथरस जंक्शन प्रभारी मनोज शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राजीव कुमार पीठासीन अधिकारी ने बताया कि शहबाजपुर में कुलमत 588 व शहबाजपुर के माजरा अलैदीन में 537 मत हैं। आगामी 8 जुलाई को मतगणना होगी।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.