"पहली बारिश का पानी, बेईमानी बन गई जल निकासी की कहानी" पानी मे तब्दील सड़क


        
सिकंदराराऊ/ नगर व ग्रामीण क्षेत्र   में हुई पहली बारिश से मौसम सुहाना तो हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों कुछ समय तक  को राहत भी मिली थी लेकिन   वहीं  शहर की सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। सड़कों पर कीचड़ गहरे गड्ढे  होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। पहली बारिश ने ही सहर  की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलभराव व जमाव होने से लोगों को मुसीबतें भी झेलनी पड़ रही है। बारिश होने से ग्रामीण ही नहीं नगरीय इलाकों में भी जगह-जगह जलजमाव मसीबत बन गया है। गड्ढों में तब्दील सड़कों पर बारिश के बाद पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़कों पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क है। सड़कों की मरम्मत व नालियों की सफाई न होने के कारण पहली बारिश में ही सड़कों पर कीचड़ फैलने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कक्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में  के प्रति भारी रोष भी है। हाथरस रोड पर सड़क पर हो रहे गहरे गढ्ढे मुश्किल बन कर उभर रहा है
पानी की निकासी सही न होने के कारण जल जमाव की स्थिति इस कदर है कि जगह-जगह सड़कें नदी के रूप में तब्दील हो गयी है। सड़क पर जलजमाव होने से लोगों का कहना है कि यदि  आज इस कदर जल जमाव की स्थिति नहीं होती। और मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। लोगों के बीच ये भी चर्चा है कि अभी तो सिर्फ हल्की और पहली बारिश हुई है तब जलनिकासी समस्या बन गई है लेकिन अधिक बारिश होने पर क्या होगा।  जल निकासी में समस्या हो रही है। शहर  में सड़कों की मरम्मत हो या गंदे पानी की निकासी की समस्या जनता आज भी जूझ रही है। स्थानीय लोग न जाने कितने वर्षों से इस गंभीर परेशानी से जूझते आ रहे हैं। वहीँ जनप्रतिनिधि जनता को समस्याओं के निराकरण का वादा निभाने का झुनझुना थमाते चले आ रहे हैं। यूं तो बरसात के दिनों में भी नगर मे  जल निकासी समस्या के लिए पूरी तरह से आंख मूंदे हुए है। जिसके चलते समस्या का खात्मा नहीं हो रहा है हाथरस रोड पर  जलभराव होने से  गाड़ियां फस रही है, आने जाने में भी दिक्कतें हो रही है। / रिपोर्ट सुशील कुमार 

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.