अवैध रूप से चल रही कलमी सोडा की फैक्ट्री पर एसडीएम ने मारा छापा किया सीज


 सासनी:एसडीएम ने कलमी सोडा की फैक्ट्री को किया सीज


सासनी में अवैध रूप से चलाई जा रही कलमी सोडा बनाने की फैक्टरी पर उप जिला अधिकारी ने छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को किया सीज।

सासनी के नानऊ रोड किला तिराहा स्थित कैलाश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के नाम से संचालित कलमी सोडा बनाने की फैक्टरी पर उप जिला अधिकारी ने शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई कर फैक्ट्री को सीज किया। वहीं फैक्ट्री में मौके पर कच्चे माल के रूप में पोटेशियम नाइट्रेट सोडा ऐश एवं पानी का उपयोग कर फैक्ट्री में स्थित भट्टियों में गर्म कर पक्का पोटेशियम का उत्पादन होता हुआ पाया गया। फैक्ट्री में पांच भट्टी लगी हुई है।जिसमें से दो भट्टी सुचारू रूप से चालू पाई गई। संचालित दोनों भट्ठियों पर मानक के अनुरूप चिमनी नहीं पाई गई। मौके पर फैक्ट्री संचालन से संबंधित कोई भी लाइसेंस अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे यह पता चला कि फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। वही फैक्ट्री के संचालन से आसपास के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत के आधार पर जब मौके पर जाकर उप जिला अधिकारी विजय शर्मा ने देखा तो शिकायत सही पाई गई। जिसके आधार पर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया। वहीं फैक्ट्री मालिक को कहा कि अग्रिम आदेश तक फैक्ट्री को ना खोला जाए।

सासनी से हिमांशु कुशवाहा की रिपोर्ट

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.