पॉलिटेक्निक के खेल मैदान में जमी गंदगी का निरीक्षण पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया
हाथरस : बुधवार को पालिका अध्यक्ष पं0 आशीष शर्मा द्वारा पाॅलीटैक्निक प्लेग्राउण्ड पर हो रहे जलभराव की अस्थायी समाधान हेतु पालिका अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उपरोक्त स्थल पर पाईपलाईन डलवाकर अस्थाई जलनिकासी की व्यवस्था भी की जा रही हैं, और शीघ्र ही जिलाप्रशासन के सहयोग से बच्चों के खेल कूल हेतु स्टेडियम बनवाये जाने के लिए प्रयास किया जायेगा। पालिका अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि इस स्थान पर जो जलकिनासी की समस्या बनी हुयी थी, वह अब पाईप लाईन की डलने से दूर हो जायेगी, और बीमारी, गन्दगी फैलने का जो डर हर समय यहाॅ बना रहता था वो भी खत्म हो जायेगा।

Post a Comment