विश्व विख्यात शान्ति दूत धर्म रत्न श्री देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के श्री मुख से बाँके बिहारी सेवा धाम मन्दिर इत्र फैक्टरी बनबारी पुर भागवत ज्ञान की अम्रत वर्षा
आपको बता दें कि शुरुआत भागवत जी की आरती व विश्व की शान्ति की कामना से की गई। आज ठाकुरजी ने वामन अवतार की कथा सविस्तार भक्तजनों को सुनाई। ठाकुरजी ने भगवत कथा के बारे में बताया कि चित्त को एकाग्रत करके सुनी गई कथा मन वांछित फल देती है। कथा में देवकीनंदन जी ने सस्कृतिक को अपनाने के लिए व बॉलीवुड का बहिष्कार करने के लिए युवाओं को कहा। रामायण व भागवत देखें हिन्दू संस्कृति का सम्मान करें। अपने बच्चों को सिखाये कि माथे पर तिलक हाथ में कलावा सिर पर शिखा रखवाये। देवकीनंदन जी ने कलयुग कि अच्छाई के बारे में बताया कि केवल कलयुग ही एक ऐसा युग है जिसमें भगवान का नाम का नाम सुमिरन करने मात्र से ही नर भव सागर से तर जाते हैं। आयोजक ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने क्षेत्र व नगर वासियों से अपील की कथा श्रवण कर पूण्य के भागी बनें। कथा श्रवण करने के लिए कथा पंडाल में आये पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान सिकन्दरा राऊ, तेजवीर सिंह सिसोदिया, सुमन्त किसोर सिंह ब्लॉक प्रमुख हसायन व भक्त गण व श्रोता गण।।।
*रिपोर्ट-यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन*
Post a Comment