नंदोत्सव में श्रीकृष्ण के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु


 हाथरस : श्री नगर स्थित नई बस्ती में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे चौथे दिन रविवार को नन्दोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की..., जैसे बधाई गीतों पर श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। कथा व्यासपीठासीन शिव मूर्ति द्विवेदी के मुख से एक के बाद एक बधाई गीतों की धुनें प्रस्फुटित होती गयीं| कथा में वामन अवतार, श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण संजीव वर्णन किया। 


व्यास शिव मूर्ति द्विवेदी ने बताया कि नंदोत्सव ऐसा महान उत्सव है जो नित्य ही भगवान के प्यारे भक्त देह और गेह की सुध भुलाकर अपने ही मनमंदिर में मनाते हैं। नंदोत्सव में सभी ने जम कर नृत्य किया। रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे प्रांगण मे पुष्पवर्षा के साथ ही टॉफ़ी और चॉकलेट की बरसात की गयी। माखन मिश्री का भोग लगा कर भक्तो को वितरित किया गया| कथा के मुख्य यजमान राधारमण गौड़ व ज्योति  राधा गौड़ रहे।  मिडिया समन्वयक विमल कुमार ने बताया कि सोमवार को गोवर्धन पूजा व बाल लीलाओ का वर्णन किया जायेगा । 

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.