क्रॉसर:-इफको द्वारा निर्मित रासायनिक कीटनाशक दवाये की बिक्री चुनिदा सहकारी समितियो पर निर्धारित रेटों उपलब्ध ए आर कॉपरेटिव हाथरस।
सहपऊ:- प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धान की फसल का वाजिब मूल्य व सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर शासन-प्रशासन अपनी कार्य प्रणाली में जुट गया है। प्रदेश में 1अक्टूबर से धान क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गये है।सभी क्रय केन्द्रो पर धान की खरीद प्रारम्भ हो चुकी हैं। किसानों को शासन के निर्देशो के तहत सुविधा मुहैया हो रही है या नही। इसके तहत सोमवार को सहपऊ विकास खण्ड अन्तर्गत धान क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हाथरस अरविन्द कुमार दुबे ने आत्म निर्भर सहकारी समिति लि. सहपऊ पूर्वी व धाधऊ समिति धान क्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण कर वहाँ के हालातों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कर मौजूद किसानों से वार्ता कर शासन द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जैसे बोरे ,नपी मापक यन्त्र, इलैक्ट्रोनिक काँटे,सभी उपलब्ध है। साथ ही किसान अपने धान की बिक्री का वाजिब मूल्य शासन के निर्देशानुसार निम्न क़्वालिटी 1815 ₹ व ग्रेड ए 1835 ₹ प्रति कुन्तल में बिक्री कर सकता हैं। साथ ही जो सफाई व छनाई के साथ बिक्री करेगा उसे 20 ₹ प्रति कुन्तल का अतिरिक्त मूल्य मुहैया कराया जायेगा। किसान भाई अपनी आगामी रबी फसल गेंहू ,सरसो व आलू आदि में इस्तेमाल की जाने वाली कृषि रक्षा हेतु रासायनिक व कीटनाशक उच्चगुणवक्तता युक्त दवाएं इफ्को व मिक्सी- मिक्सी जापान की कम्पनी द्वारा निर्मित जिले के कुछ चयनित सहकारी समितियों पर निर्धारित रेटो पर उपलब्ध हैं। सहपऊ विकास खण्ड के अन्तर्गत दो सहकारी समितियों का चयन किया है। सहपऊ पूर्वी व धाधऊ पर उपलब्ध रहेगी। दोनो समितियो के सचिवो को निर्देशित करते हुऐ। किसानों को प्रचार-प्रसार हेतु समितियों पर फ्लैक्स व बैनर लगाकर उन पर दवाओं के नाम फसल में कृषि रक्षा से सम्बंधित प्रति एकड़ दवाओं की मात्रा, किस रोग में प्रयोग करना है, उसके निर्धारित रेट आदि जानकारी अंकित होनी चाहिये। यह बोर्ड समिति की दीवार आदि पर लगाकर किसान को इसके बारे में प्रमुखता से जानकारी समिति सचिव मुहैया कराये। हमारा किसान भाई बहुत ही भोला भाला व सच्चा सीधा होता है। बाजार में किसान भाइयों को रासायनिक व कीटनाशक दवाओं के नाम नकली व उचित रेटों पर दवाए उपलब्ध करायी जाती हैं। जिसके चलते किसानों के हितबद्ध केन्द्र व प्रदेश सरकार ने यह पहल कुछ केन्द्रो से प्रारम्भ की है। आगामी वर्षो में अन्य समितियों पर भी बढाया जा सकता हैं। सहकारी समिति सहपऊ पूर्वी सचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने उक्त अधिकारी को बताया कि पी सी एफ द्वारा धान क्रय केन्द्रो के बैक खातों में अभी धान बिक्री खरीद हेतु धनराशि मुहैया नही करायी गई हैं। इसे लेकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हाथरस अरविन्द कुमार ने महाप्रबन्धक पी सी एफ हाथरस से फोन पर वार्ता के क्रय केन्द्रो के खातों में शीघ्र धन उपलब्ध कराने की बात की जिससे समय से धान खरीद की जा सकें। उक्त जानकारी ए आर कॉपरेटिव हाथरस अरविन्द कुमार दुबे द्वारा दी गई हैं। इस दौरान निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सहपऊ देवेन्द्र कुमार चौधरी के अलावा दर्जनों किसान मौजूद रहे।
रजत उपाध्याय सहपऊ।
Post a Comment