सासनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक किशोरी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर मृत्यु की खबर से किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका पुत्री जीतू निवासी आगरा उम्र लगभग 8 वर्ष जिसके नाना की मृत्यु हो गई थी। तो राधिका अपने परिजनों के साथ अपनी ननिहाल आयी हुई थी। रविवार की सुबह जब राधिका शौच कर लौट रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 93 पर के.एल.जैन इंटर कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राधिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
सासनी से हिमांशु कुशवाह की रिपोर्ट
Post a Comment