भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुध्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का दामन, पटना साहिब से लडेगें चुनाव


पटनाः भाजपा छोडने वाले अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कांग्रेस का हाथ थामा। दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कांग्रेस ने घोषणा की है कि पार्टी के टिकट से शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब संसदीय सीट से इस बार पार्टी के उम्मीदवार होंगे और भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद को टक्कर देंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहित और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी का आध्यात्मिक और वैचारिक रूप से गांघी, नेहरू और सरदार पटेल से लगाव रहा है। कांग्रेस का हाथ थामने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को 39वीं स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन पार्टी छोड़ना मेरे लिए दुखद है। भाजपा पर हमला बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैंने लोकशाही को तानाशाही में परिवर्तित होते देखा है। वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, मार्गदर्शक मंडल की आज तक एक बैठक नहीं हुई। यशवंत सिन्हा को इतना मजबूर किया गया कि उनको पार्टी छोड़नी पड़ी।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.