शत-प्रतिशत दिव्यांग पति-पत्नी को डीएम ने निःशुल्क दिया जनसेवा केंद्र का प्रमाण पत्र


हाथरस। शत प्रतिशत दिव्यांग पति-पत्नी को जन हित में निःशुल्क जन सेवा केन्द्र का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में दिया। प्रार्थी प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 श्री छत्तर पाल सिंह गौशाला, अटल टाल रोड हाथरस मोबाइल नम्बर 8477805467 ने 2 अपै्रल 2019 को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को निःशुल्क जन सेवा केन्द्र हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के माध्यम से श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी शत प्रतिशत दिव्यांग है। इसके अलावा प्रार्थी शिक्षा में मास्टर की डिग्री तथा कम्प्यूटर का डिप्लोमा से उत्तीर्ण है। प्रार्थी ने बताया कि बेरोजगार होने के कारण अपने तीनों बच्चों को पालन पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने प्रार्थी के पारिवारिक तथा शारीरिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रार्थना पत्र को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए आगामी 5 दिनों में ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय से निःशुल्क जन सेवा केन्द्र आवांटन की प्रक्रिया पूर्ण करके प्रार्थी को प्रमाण पत्र उनके घर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
     जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रार्थी प्रमोद कुमार को 5 अपै्रल 2019 को जन सेवा केन्द्र का लाॅगिन आईडी तथा पाॅसवर्ड उपलब्ध करा दिया गया। परन्तु प्रार्थी की इच्छानुसार आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रार्थी प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 श्री छत्तर पाल सिंह गौशाला, अटल टाल रोड हाथरस मोबाइल नम्बर 8477805467 को जन हित में निःशुल्क प्रमाण पत्र देकर पारिवार के पालन पोषण का सहारा देने का सराहनीय पहल की। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डा0 अशोक कुमार शुक्ला, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट रामजी मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय तथा अन्य सम्ब्न्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.