नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में सेवायतों ने मंगल बेला में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया
- गोवर्धन के मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर में भजन संध्या व रसिया गायन का आयोजन हुआ
गोवर्धन। नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में नए वर्ष के आगमन पर गिरिराज महाराज की तलहटी में जगह-जगह धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मानसी गंगा के दसविसा के मुकुट मुखारविंद मंदिर पर गिरिराज प्रभु का मंगला बेला में सेवायतों ने पंचामृत से दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सेवायत मनोज शर्मा ने बताया कि चैत्र माह की प्रतिपदा से भारतीय नव संवत्सर की शुरूआत होती है। इसी शुभ दिन में ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। यह दिन हमारी भारतीय पुरातन संस्कृति का प्रतीक हैं। रात्रि बेला में मंदिर परिसर में नव वर्ष के आगमन की खुशी में कलाकार संतोश अन्जाना, निरतो गुरू, महेश स्वामी, छैलबिहारी तिवारी, मनोज पाठक आदि के द्वारा भजन संध्या में रसिया एवं समाज गायन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सेवायतों में रोहित शर्मा, दीपू मुखिया, मोंनू बख्शी, अर्जुन पुजारी, व्यवस्थापक गजेन्द्र सिंह आदि थे।
संवाद सहयोगी: अमित गोस्वामी।।

Post a Comment