हसायन के रायपुर टप्पा में नीलगाय को मारी गोली

हसायन : सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर टप्पा शिकारियों ने एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर कर दी। कुछ लोग नीलगाय का मांस साइकिल और मोटरसाइकिल पर लादकर ले जा रहे थे। यह सब ग्रामीणों ने देख लिया। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शिकायतकर्ता किसान को धमकाकर वापस लौट गई। बाद में घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
गांव रायपुर टप्पा में कुछ लोग रात के समय असलाह लेकर नीलगाय का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गोली मारकर एक नीलगाय को मार दिया। यह सब पास में ही एक खेत में काम कर रहे किसान ने देख लिया और ग्रामीणों को सूचना दे दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव को दी गई। अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से बात की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हसायन पुलिस हरकत में आ गई। रात में ही नीलगाय के अवशेषों से बिसरा सुरक्षित किया गया तथा दो नामजदों सहित पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रायपुर टप्पा के अतर मोहम्मद व यासीन खां के अलावा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सिंधौली निवासी सतीश कुमार पुत्र राजपाल सिंह ने मुकदमा कराया है।
कर्म योग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन अपराधियों को संरक्षण देने के साथ ही आमलोगों का मनोबल कम करने का काम कर रहा है। यदि इस घटना पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को विवश होगी।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.