भारत विकास परिषद द्वारा गरीब असहाय लोगों को बांटे गए कंबल


       

सासनी: भारत विकास परिषद की शाखा सासनी द्वारा आज रामलीला मैदान के प्रांगण में गरीबों दलितों एवं असहाय लोगों को इस शीत ऋतु से बचाने हेतु निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम सुरेंद्र वार्ष्णेय के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव कैलाश चंद वार्ष्णेय एवं मनमोहन गोयल जेपी गुप्ता द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद 351 लाभार्थियों को कंबल वितरण किए गए। प्रांतीय महासचिव एवं शाखा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में लाभार्थियों को संबोधित किया गया एवं शाखा मार्गदर्शक निर्देश वार्ष्णेय के द्वारा भी लाभार्थियों को संबोधित किया गया। इस मौके पर श्री कृष्ण गोपाल शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, विवेक उपाध्याय, राजू, नीरज, देवकीनंदन उपाध्याय, मुकेश, सुनील गुप्ता, वकील , राजकुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विपुल, सुजान सिंह, डॉक्टर विकास सिंह, रितेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, लालता प्रसाद माहौर चेयरमैन सासनी, कृष्ण गोपाल, ज्ञानेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.