पंजाबी मार्केट रोड का नाम बदलकर अब हुआ गुरु गोविंद सिंह मार्ग, चेयरमैन आशीष शर्मा ने किया लोकार्पण


       
पंजाबी मार्केट मार्ग का नाम बदलकर हुआ गुरु गोविंद सिंह मार्ग, चेयरमैन ने किया लोकार्पण
हाथरस: सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 550 वी जयंती पर शहर में निकली विशाल प्रभात फेरी।
   सुबह पांच बजे अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारे से  प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी पंजाबी कॉलोनी, राम नगर कॉलोनी, शांति कुंज से होते हुए नगर भ्रमण किया। वही तालाब चौराहे से पंजाबी मार्केट मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोविंद सिंह मार्ग रखा गया। इस मौके पर सिख धर्म के अनुयाई व गुरु जन मौजूद रहे जिन्होंने नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा का तहे दिल से आभार प्रकट किया साथ ही गुरु गोविंद सिंह जयंती की लख लख बधाइयां दी।
      जगह जगह  पंज-प्यारे का स्वागत किया गया। प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालु बाललीला गुरुद्वारा में नतमस्तक होकर कथा-प्रवचन श्रवण किया। कथावाचक ने प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुरु नानक देव जी के संदेश प्रासंगिक हैं। प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.