लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने किया मंडीसमिति का निरीक्षण

हाथरस। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल, शान्तिपूर्ण तथा निर्भीक ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान कर्मी प्रशिक्षण स्थल मण्डी समिति हाथरस का निरीक्षण किया। उन्होने मण्डी के परिसर में समस्त मतदान कर्मियों की प्रशिक्षण हेतु बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण के दौरान समस्त मतदान कर्मिकों के बैठने के लिये कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। प्रशिक्षित करने वाले अधिकारियों के लिये ऊचा मंच बनाने के निर्देश दिया। जिससे समस्त मतदान कर्मिकों को स्पष्ट रूप से जानकारी प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक मूलभूल सुविधायें निर्धारित अवधि से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिससे मतदान कर्मी बिना किसी अवरोध के प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।
     इसके पश्चात जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मण्डी स्थल पर बनाये गये गेंहू क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होने पीसीएफ विभाग के गेहूं क्रय केन्द्र पर प्रभारी गेंहू क्रय केन्द्र श्री अशोंक कुमार से चेक लिस्ट के अनुसार आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने क्रय केन्द्रो पर किसानों के लिये पानी तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक कांटा, छलनी, नमी मापक यंत्र मौजूद पाये गयें। इसके अलावा स्टीचिंग मशीन, लैपटाॅप उपलब्ध नही थें। जिलाधिकारी द्वारा नमी मापक यंत्र के संचालन की जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारी ने असमर्थतता व्यक्त की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केन्द्र पर इलेक्ट्रिक कांटा, छलनी, नमी मापक यंत्र उपलब्ध थें। परन्तु केन्द्र प्रभारी द्वारा नमी मापक यंत्र चलाने में असमर्थतता व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों से गेहू क्रय केन्द्र सम्बन्धी आवश्यक जानाकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडें। उन्होने गेंहू क्रय करने में किसी भी बिचैलियों के न हाबी होने को कहा। इसके अलावा प्रत्येक किसान का भुगतान खाते में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से करने के निर्देश दिये। साथ ही समस्त गेहू केन्द्रो को समय से खोलने को कहा। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्रा, मण्डी सचिव रामबाबू शर्मा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Labels:

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.