विजय दशमी के पावन पर्व पर क्षत्रिय सेवा समिति के द्वारा क्षत्रिय सम्मेलन का हुआ आयोजन
हम आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति क्षत्रिय सेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहले हवन व शस्त्र पूजन किया गया। अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पूण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया क्षमा की विजय अज्ञान पर ज्ञान विजय का पर्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर सुधीर जादौन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, देशराज सिंह भगत जी राष्ट्रीय मुख्य महा सचिव, पुष्पा चौहान पूर्व विधायक, राजपूताना गायक उपेंद्र राणा, मानवेन्द्र सिंह इतिहासकार व शीशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, सुमन्त किशोर सिंह, राहुल जादौन ब्लॉक प्रमुख, मानवीर सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जय पाल सिंह चौहान ने किया। कार्यकम में क्षेत्र के तमाम क्षत्रिय बंधू शामिल हुए।।।
*रिपोर्ट-यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन*
Post a Comment