कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सहपऊ में चला सैनिटाइजेशन अभियान
- राष्ट्रीय विकास संगठन के बैनर तले राष्ट्र प्रेम की सच्ची भावना को अपने जहान में रखकर समर्पित भाव के साथ संगठन के सिपाहियों ने सैनेटाइजेशन किया।
सहपऊ:- राष्ट्रीय विकास संगठन के तत्वावधान में वैश्विक कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा( फौजी) व प्रदेश अध्यक्ष यज्ञदीप सिंह के आदेशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रीय विकास संगठन के प्रदेश मंत्री व व्यापार मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार वर्मा व प्रदेश प्रिन्ट मीडिया प्रभारी रजत उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार) ने राष्ट्र-प्रेम की सच्ची भावना को अपने जहान में रखकर समर्पित सेवा-भाव के साथ संगठन के सिपाहियों ने प्रमुख समाज सेवी वीरेन्द्र कुमार जैसवाल,व्यापार मंडल महामंत्री देवेन्द्र कुमार वार्ष्णेय ( देवा लाला )आदि के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को नाकामयाब व रोकथाम के लिये नगर में पोस्ट ऑफिस ,स्वतंत्रता संग्राम सैनानी पार्क से सैनिटाइजेशन अभियान का शुभारंभ कर अधिक भीड़ वाले क्षेत्रो के साथ शासकीय व अर्द्ध शासकीय कार्यालयों,सरकारी बैंको, मैन बाजार,स्टेट बैंक चौराहा ,सुभाष बाजार,गाँधी बाजार, पुराना थाना,जामा मस्जिद,कोरियाना, धोबियाना, अहेरियाना,शकियाना,बजरिया, ब्लॉक कार्यालय व नया थाना आदि प्रमुख सार्वजनिक स्थलो को सैनेटाइजेशन कर स्टेट बैंक पर सम्पन्न किया । नगर में सैनेटाइजेशन अभियान के तहत कस्बे के योगेश कुमार शर्मा पूर्व सभासद,वीरन्द्र कुमार जैसवाल,हरीश तिवारी प्रवक्ता, नीरज वर्मा,मुकेश वर्मा पूर्व सभासद,अनिल शर्मा,यश शर्मा( गोविन्द),भोला कुशवाहा व संजय वार्ष्णेय आदि सभ्रान्तजन मौजूद रहे।
रजत उपाध्याय सहपऊ।
Post a Comment