तौफीक आलम बने यूटा के ब्लॉक सिकंदराराऊ के अध्यक्ष

*ब्लॉक सि0 राऊ का चुनाव सम्पन्न*
        आज यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) जनपद हाथरस की ब्लॉक इकाई सि0 राऊ का चुनाव बी आर सी सिकन्दरा राऊ पर श्री राकेश रावत चुनाव पर्यवेक्षक एवं श्री हेमन्त कुमार सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
   चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु दो , ब्लॉक मंत्री एवं ब्लॉक कोषाध्यक्ष पदों हेतु केवल एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। श्री श्याम सुन्दर शर्मा द्वारा अपना अध्यक्ष पद से नामांकन वापस लिए जाने के उपरांत तीनो पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। ब्लॉक अध्यक्ष श्री तौफीक आलम स0 अ0 प्रा0 वि0 जरारा  ब्लॉक मंत्री पद पर श्री सुरेश चन्द्र विमल स0 अ0 प्रा0 वि0 बरतर खास तथा ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर श्री सुखवीर सिंह प्र0 अ0 प्रा0 वि0 जिमिसपुर को चुना गया।
    जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार शर्मा ने तीनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव कार्यक्रम में यूटा के अलीगढ़ मंडल कॉर्डिनेटर श्री विक्रांत सेंगर, श्री पृथ्वी पाल सिंह जिला महामंत्री, श्री राकेश रावत जिला कोषाध्यक्ष, श्री रोहित चौधरी संयुक्त मंत्री, श्री विष्णु राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष सासनी सहित ब्लॉक सिकन्दरा राऊ के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुशील कुमार।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.