भारत विकास परिषद् ने मनाया मकर संक्रांति पर्व
हाथरस: भारत विकास परिषद सासनी शाखा द्वारा भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष में गंगा मंदिर सासनी पर खिचड़ी वितरण किया गया। शाखा पदाधिकारियों द्वारा नगर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी गई। मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, नरेश चंद्र वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, सुशील गुप्ता, देवकीनंदन उपाध्याय, नीरज, विवेक उपाध्याय, देवकीनंदन उपाध्याय, राजू, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद थे।
Post a Comment