श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया अनंत चतुर्दर्शी पर्व


 श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया अनंत चतुर्दर्शी पर्व


सासनी।श्री पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, सासनी में मनाए जा रहे दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन रविवार को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। इस दिन वासुपूज्य भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसलिए इस दिन को मोक्ष कल्याणक दिवस के रूप में मनाया गया। अनंतनाथ भगवान की पूजा की गई। मंदिर जी में भगवान का कलषाभिषेक किया गया।

जैन समाज के लोगों ने व्रत रखा और व्रत पूरे होने पर अनेक श्रद्धालुओं  ने उद्यापन किया। इसके तहत मंदिरों में प्रात:काल जाप, अभिषेक, वृहद शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ साथ जिनवाणी का भी पूजन किया गया। अंतिम दिन उत्तम ब्रहचर्य धर्म की पूजा की गई। पर्व के चलते सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम को मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की गई। यह जानकारी देते हुए महामंत्री अंजय कुमार जैन ने बताया कि दोपहर बाद जैन मंदिरों में भगवान का कलशाभिषेक किया गया। जिसमें प्रतिमाओं को विधि विधान से संगीत स्वरों के साथ कलशाभिषेक किया गया। उसके पश्चात 108 दीपकों से हुई महाआरती। उसके बाद रात्रि 8 बजे प्रवचन हुए। इसके बाद रात्रि गाजे बाजे के साथ भजन संध्या हुई । इस मौके अतुल जैन, राहुल जैन, विपिन जैन, अम्बुज जैन, विनोद जैन, राजेन्द्र जैन, सौरभ जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन, विनय जैन, अक्षत जैन, अरिहन्त जैन, वैभव जैन, तनु जैन, अंजू जैन, ममता जैन, कुसुम जैन, राशि जैन, रश्मी जैन, कमल जैन, नीता जैन, सपना जैन एवं समस्त जैन समाज सासनी ने उत्साह से भाग लिया।

सासनी से हिमांशु कुशवाहा की रिपोर्ट

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.