ब्रजकिसान एफपीओ अलीगढ़ की संस्था ने किसानों को जैविक खाद बनाना व उनके प्रयोग को भी बताया
हाथरस / सिकंदराराऊ ..आज के समय मे बढ़ते रासायनिक उर्वरको और कीटनाशकों के प्रयोग को कम करते हुए किसानों को जैविक खाद में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्रजकिसान एफपीओ, अलीगढ़ द्वारा लगातार किसानों को उनके अपने गांव में गौ आधारित कृषि का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम ईशेपुर तहसील सिकंदराराऊ जनपद हाथरस में 4 दर्जन से अधिक किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत तथा दसपर्णी अर्क बनाने का प्रशिक्षण *ब्रजकिसान एफपीओ* की प्रशिक्षण टोली द्वारा दिया गया। साथ ही साथ भूमि को सुपोषित करने पर जोर दिया गया। 72 वर्षीय प्रशिक्षणार्थी श्री राधेश्याम शर्मा जी ने अपने 52 वर्ष के कृषि के अनुभव में रसायन के कुप्रभाव तथा जैविक के प्रभाव को सब के सामने साझा किया। ब्रजकिसान के सीईओ श्री सन्तोष सिंह ने किसानों को संगठित होकर जहरमुक्त कृषि करने का संकल्प दिलवाया तथा एफपीओ से जुड़ने के लिए आग्रह किया। कम्पनी के निदेशक श्री दिनेश जी ने ब्रजकिसान एफपीओ द्वारा किसान हित मे किये जा रहे कार्यों का वर्णन किया। एफपीओ के प्रवर्तक संजय जी द्वारा रासायनिक खेती में रसायनों के दुष्प्रभाव को बताते हुए उनका कम से कम उपयोग करने के लिए आग्रह किया।
प्रशिक्षण में युवा और शिक्षित किसानों ने बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया व कई कृषि समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न भी किये। युवाओं में प्रमुख रूप से प्रशांत शर्मा ब्रजकिसान एफपीओ से जुड़े हैं और कई वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं और गांव के लोगों को प्रोत्साहित करते हुए संगठित करके प्रशिक्षण दिलाया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से गणेश शर्मा, पं नागेश तिवारी, दुर्गेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, शीलेन्द्र पाठक, रितिक शर्मा, निशान्त शर्मा, वीरपाल सिंह, तिलक सिंह, सुनील शर्मा, कमलकांत शर्मा, सोमेश शर्मा, हरीश शर्मा, श्यामवीर सिंह चिरायल , प्रेमपाल सिंह टीकरी खुर्द तथा बुद्धिजीवी अनुभवी अन्नदाता आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट .... सुशील कुमार
Post a Comment