कृषि विभाग की अनूठी पहल पंजीकृत विक्रेताओं से जापानी बुखार को देंगे मात


      
कृषि विभाग की अनूठी पहल पंजीकृत विक्रेताओं से जापानी बुखार को देंगे मात
हाथरस: कृषि विभाग द्वारा जनपद में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संभारी रोग (JEE/AIS) नियंत्रण अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। जिसकी कार्य योजना बनाकर जनपद की ग्राम व नगर पंचायतों में अभियान चलाकर चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। रोगों की रोकथाम हेतु 10 विभाग के बीच आपसी संबंध स्थापित करते हुए एक साथ कार्यवाही करना है। संभारी रोग नियंत्रण के विशेष कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें की निर्माताओं, विक्रेताओं का सहयोग लिया जाएगा। जिसके चलते 30 अधिकृत विक्रेताओं का सहयोग भी लिया। जिसके लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी के पहल करते हुए जनपद के 30 पंजीकृत विक्रेताओं के साथ लेकर आज उसको प्रशिक्षण दिया। जो विभिन्न ग्राम व नगर पंचायत में विभाग के साथ मिलकर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाएंगे, डीपीओ ने बताया कि यह (JEE/AIS) मच्छरों द्वारा फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है इसकी मुख्य विशेषता है कि इसमें दिमागी बुखार और मस्तिष्क में सूजन आदि होती हैं। यह बीमारी विशेष रूप से बच्चों और युवा वयस्कों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों एवं उसके आसपास जलभराव न होने देने व साफ-सफाई के लिए प्रेरित करना है। विकासखंड स्तर पर अधिकारियों वैज्ञानिकों की टीम बना कर प्रचार कराया गया है।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.