ब्राह्मणों से माफी मांगे भाजपा सांसद विनोद सोनकर- विशाल शर्मा

ब्राह्मणों से माफी मांगे भाजपा सांसद विनोद सोनकर-
पंडित विशाल शर्मा

ब्राह्मणों की हत्याओं को मुख्यमंत्री ले आपने संज्ञान - पंडित विशाल शर्मा

हाथरस। भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने एक टीवी डिबेट के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर मुसीबत मोल ले ली है। सोशल मीडिया पर समाज के लोग उनकी घेराबंदी कर रहे हैं। आक्रोश व्यक्त करने के साथ ही सांसद से माफी मांगने की भी मांग की जा रही है। चेताया जा रहा है कि ऐसा नहीं करने पर आगामी चुनाव में परिणाम भुगतना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय  जनता पार्टी के कौशाम्बी सांसद ,भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल में डिबेट के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उस डिबेट का लाइव प्रसारण हुआ था। टीवी पर सांसद के बिगड़े बोल सुन ब्राह्मण समाज के लोग बिफर पड़े। पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है कि समाज के लोग सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप आदि पर सांसद की घेराबंदी कर रहे हैं। इसी मामले में नाराज होकर अखिल भारतीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा है कि  भाजपा सांसद ने पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया है।अभी भी समय है, माननीय जी माफी मांग लीजिए’।  नहीं तो ऐसा ना हो कि आपके नाम पर ही हमें  डीएम को ज्ञापन देना पड़े और हमें ही आप का पुतला फूकना पड़े. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि
ऐसा लगता है ब्राह्मण होना ही अभिषाप है। कानून सबसे के लिए समान होना चाहिए, वो किसी जाति धर्म का ना हो’।. प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि देश के अंदर में अब तक 800 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इन हत्याओं और इन मामलों के अपने संज्ञान में लें नहीं तो इसका खामियाजा उनको 2022 विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा..
और सांसद विनोद सोनकर सभी ब्राह्मणों से माफी मांगे।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.