साकेत कॉलोनी स्थित वाटर प्लांट में 2 दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

वाटर प्लांट में 2 दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हाथरस। साकेत कॉलोनी स्थित वाटर प्लांट में 2 दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में हाथरस गेट पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। एएसपी प्रकाश कुमार ने किया खुलासा। बता दें कि 2 दिन पूर्व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत साकेत कॉलोनी स्थित शांति फूड एवं वाटर प्लांट कार्य करने वाले अशोक पाराशर पुत्र भगवती प्रसाद निवासी चंदपा हुई हत्या की छानबीन में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आगरा अलीगढ़ बायपास रोड इगलास चौराहे से 4 अभियुक्त बलराम शर्मा, विशाल शर्मा, अनुज पाराशर व बृजबासी उर्फ ब्रज प्रताप सिंह को हत्या प्रयुक्त चाकू के साथ किया गिरफ्तार। पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि अभियुक्त विष्णु पूर्व में उपरोक्त पानी के प्लांट में नौकरी करता था वह मृतक अशोक पाराशर से जलन रखता था। वह पानी के प्लांट पर पैसों की लूट व अशोक पाराशर की हत्या की योजना बनाकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मृतक अशोक पाराशर के गले चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद मृतक अशोक पाराशर के गले से खून की धार बहने लगी। खून को देखकर सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद अभियुक्तों ने कई वारदातें करना एवं सुपारी लेना भी कबूला। इनका मुख्य उद्देश्य जुर्म की दुनिया में मशहूर होना था। जिससे वह मशहूर होकर व्यापारियों को डरा धमका कर चौथ वसूली कर सकें। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.