हाथरस हसायन कस्बा के गढ़ोला रोड पर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह के जिला पंचायत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य , विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ,भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसोदिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । इस मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, तेजवीर सिंह सिसौदिया, दिनेश ठाकुर ततारपुर वाले, यादराम सिंह छौंकर का सचिन प्रताप सिंह के द्वारा शॉल उडाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी नीरज सिंह के समर्थन में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रत्याशी पति दिनेश ठाकुर ततारपुर वालो द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना समर्थन व्यक्त किया गया ।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य विधायक वीरेंद्र सिंह राणा भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसोदिया ,प्रत्याशी पति सचिन प्रताप सिंह ने दिनेश कुमार को भाजपा के दुपट्टा पहनाकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन देने के उपलक्ष में स्वागत किया गया।इस मौके पर डीपी सिंह उर्फ बिल्लू भईया, धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पीलू भईया, मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ,भूरा पहलवान ,कपिल कुमार वार्ष्णेय, दिनेश सिंह ततारपुर, बबली जादौन, यादराम सिंह छोकर , रवि ठाकुर, रिंकु ठाकुर, देवेंद्र प्रधान, पप्पू बघेल, आदि भाजपाई उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - यतेंद्र प्रताप शिवम जादौन
Post a Comment