भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ना पड़ा महंगा पार्टी ने किया निष्कासित, अविन शर्मा व चिरागवीर सहित 11 लोग निष्काषित
हाथरस: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जिला पंचायत के चुनाव चल रहे हैं इसी के चलते एक कई जगह भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के विरोध में खुद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, इसके कारण पार्टी द्वारा हाथरस जिले से कई नामचीन भाजपा नेताओं को निष्कासित किया गया है जिनमें पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग वीर उपाध्याय व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेता विनय शर्मा व उनकी पत्नी क्षमा शर्मा मुख्य चेहरे हैं।
Post a Comment