आगामी योजनाओं के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ विचार विमर्श

 हाथरस 13 अगस्त 2020 (सूवि)। सतत विकास लक्ष्य उत्तर प्रदेश विज़न 2030 हेतु निर्धारित 17 लक्ष्य तथा 169 टारगेट को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्टेªट सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

             सतत विकास लक्ष्य उत्तर प्रदेश विज़न 2030 के बारे में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सतत् विकास लक्ष्यों की ऐतिहासिक योजना शुरू की है जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक अधिक संपन्न, अधिक समतावादी और अधिक संरक्षित समाज की रचना करना है। इस योजना के तहत गरीबी, भुखमरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली, शिक्षा, लैंगिक समानता, जल एवं स्वच्छता, ऊर्जा, आर्थिक वृद्धि और उत्कृष्ट कार्य, बुनियादी सुविधाएं, उद्योग एवं नवाचार, असमानताओं में कमी, संवहनीय शहर, उपभोग एवं उत्पादन, जलवायु कार्रवाई, पारिस्थितिक प्रणालियां, शांति एवं न्याय और भागीदारी को सम्मिलित किया गया हैं। उन्होने कहा कि इस समग्र एजेंडा में माना गया है कि अब केवल आर्थिक वृद्धि पर फोकस करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निष्पक्ष और अधिक समतामूलक समाजों तथा अधिक संरक्षित एवं अधिक संपन्न पृथ्वी पर फोकस करना होगा। इसमें माना गया है कि शांति, न्याय, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के कार्य एक-दूसरे से अलग नहीं है बल्कि उसी परिवर्तन के अंग हैं। इसमें सबसे अधिक मान्यता इस बात की है कि वैश्विक और परस्पर जुड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिए केवल वैश्विक और परस्पर जुड़े समाधानों की ही आवश्यकता है। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके लिए सरकारों, कारोबार जगत, प्रबुद्ध समाज और व्यक्तियों के बीच नए सिरे से वैश्विक साझेदारी की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि हम जैसे-जैसे 169 उद्देश्यों की पूर्ति की ओर बढ़ेंगे वैसे-वैसे राष्ट्रीय और वैश्विक विकास को अधिक सतत् और अधिक सुदृढ़ मार्ग पर जुड़ते जाएंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिससे कि निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि पोर्टल पर डाटा फीडिंग में किसी प्रकार की अनियमित्ता नही होनी चाहिए। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाये।  

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर0बी0 भास्कर, जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि एच0एन0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, एलडीएम कार्तिक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, उपायुक्त उद्योग दुष्यन्त कुमार, एक्सीयन पीडब्ल्यूडी, एक्सीयन जल निगम, ईओ नगर पालिका हाथरस तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.