शौंच गई युवती ने गांव के ही युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप



शौंच गई युवती ने गांव के ही युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप



हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव की एक युवती ने शौच को जाते समय गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती परिवारी जनों को लेकर थाना हाथरस जंक्शन पहुंची। युवती ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन शाम को युवती जब अपने घर से शौच करने के लिए खेतों पर गई थी। तभी गांव का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। युवती ने अपने परिवार जनों को बताया तो परिवारजन थाना हाथरस जंक्शन पहुंचे और मामले की पुलिस को जानकारी कराई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में छेड़छाड़ की तहरीर दे दी है। फिलहाल जंक्शन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, यदि जांच में घटना का आरोप सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कठोर कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Comments

Author Name

{picture#https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhgj74ObuF_c0ihp-YU2u3MJvl77CLwrXItn1OXEdR0hgNUBqgLQto41TMTlH71Ru8W0IINQQ5fkjNLTFhMKsgYfcd1FqAp38pE5oOHBcsJekSV-bswmWD1gDYEUm7KA0znB3BEnJmPqRE/s600/20190329_204432.png} Mr. mahesh chandal {facebook#https://www.facebook.com/bbcnnewsindia} {twitter#https://twitter.com/BbcnNews2} {youtube#http://www.youtube.com/c/BBCNNEWSL} {instagram#https://www.instagram.com/_bbcnnews}

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.