भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर ब्रिज बहादुर भारद्वाज का हाथरस जंक्शन में हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा हमारे हाथरस के आदरणीय श्री बृज बहादुर जी भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित करने के बाद जिले में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल हाथरस जंक्शन द्वारा कैलोरे चौराहे पर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला व पटका पहनाकर, पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया ।मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री योगेश कुमार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष को बुके भेंट किया। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद मदनावत, चौधरी अमर सिंह, अनिल कुमार सिंह, गजेंद्र कुमार सेंगर ,रुपेश कुमार सेंगर ,अनिल राजपूत, सचिन कुमार, दिनेश सेगर ,केहरी सिंह ,रोहतास, सचिन कुमार, उपेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment