उदय प्रताप सिंह प्रधान पति को अखिल भारतीय संगठन का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया
हम आपको बता दें कि हसायन कस्वे में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिले स्तर के लिए पद मनोनीत किए गए। व मनोनयन पत्र दिय गए। बैठक में जिले व मंडल के पदाधिकारी चौधरी धर्मवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी रवेन्द्र सिंह उर्फ चौबे भईया, जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने उदय प्रताप सिंह को अखिल भारतीय संगठन का जिला उपाध्यक्ष, व गजेंद्र प्रधान मथुरा पुर को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिले व मण्डल के पदाधिकारियों का पुष्प माला पहनाकर व शाल उढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही नए मनोनीत पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह व गजेंद्र पाल सिंह का भी पुष्प माला पहनाकर व शाल उढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही मिष्ठान वितरन किया गया।
रिपोर्ट - यतेन्द्र प्रताप शिवम जादौन
Post a Comment